1
सबसे पहले हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर इंस्टाल
करें। इस सॉफटवेयर का साइज 11MB है, यह सॉफ्टवेयर फ्री है। इस सॉफ्टवेयर
की खासियत इसका बेहतर ग्राफिक यूजर इंटरफेज है, जो वीडियो क्वालिटी को
सुधारता है।
2
हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर में सबसे पहले सोर्स ऑप्शन में क्लिक करके वीडियो को
इम्पोर्ट करें, इसके बाद जिस फार्मेट में वीडियो को कन्वर्ट करना है उसे
सलेक्ट करें। फिर उसकी लोकेशन (Destination) चुने, यानी कन्वर्ट होने के
बाद किस लोकेशन में और किस नाम से वीडियो सेव करना है।
3
इसके बाद वेब ऑप्टिमाइज में क्लिक करें, इससे वीडियो की क्वालिटी वेब को
ध्यान में रखकर बनेगी। अब नीचे दिए पिक्चर ऑपशन में वीडियो की हाइट और
विड्थ को बदल सकते हैं। इसमें 1280*720 डिफॉल्ट सेट है, अगर आप इसे बदलना
नहीं चाहते तो उसके नीचे दिए Anamorphic ऑप्शन में जाकर none सलेक्ट करें
और Keep Aspect Ratio में टिक करें
4
अब वीडियो ऑपशन में जाए। इसमें नीचे दिए Constant framerate ऑप्शन में
क्लिक करें, इससे आपकी वीडियो में बफरिंग कम होगी। इसके बाद वीडियो ऑप्शन
में दिए constant quality में जाकर इसकी क्वालिटी घटा बढ़ा सकते हैं। इसकी
डिफॉल्ट क्वालिटी 20 सेट है। आप अपने हिसाब से इसे एडजस्ट कर सकते है।
5
इसके बाद साउंड ऑप्शन में जाकर बिट सलेक्ट करें। बिट जितना ज्यादा होता है
वीडियो का साइज उतना बड़ा होता है। अगर आपकी वीडियो 164 बिट की है तो आप
उसे 128 बिट तक सेट कर सकते हैं। इसके बाद स्टार्ट बटन पर क्लिक करें,
वीडियो कम्प्रेस हो जाएगी। आप पुरानी और नई वीडियो के प्रापर्टीज में जाकर
दोनों साइज को कम्पेयर कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment