Monday, 30 November 2015

अब तक 40 कलाकारों-लेखकों ने लौटाए अवॉर्ड: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा है कि लेखकों के खिलाफ हुई कुछ घटनाओं के विरोध में 40 कलाकारों और लेखकों ने अपने पुरस्कार लौटा दिए हैं. लोकसभा में एक सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि साहित्य अकादमी ने लेखकों से उनके फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है.
महेश शर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया, 'पुरस्कार लौटाए जाने को लेखकों द्वारा हाल ही हुई कुछ घटनाओं के खिलाफ व्यक्त विरोध बताया जा रहा है.' उन्होंने कहा कि साहित्य अकादमी ने कार्यकारिणी बोर्ड की एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर किसी भी लेखक या कलाकार पर हमला किए जाने या उनकी हत्या किए जाने की निंदा की और अवॉर्ड लौटा चुके लेखकों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया.



No comments:

Post a Comment