Monday, 23 November 2015

मात्र दो सौ रुपये निवेश किए और बन गया 150 लाख का मालिक

महेश ने दीपावली पूजा लॉटरी में जीते डेढ़ करोड़
maheshmehtasirsa
छोटी-सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है महेश
maheshmehtasirsa
ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस युवक के साथ। इसने दो सौ निवेश किए और करोड़पति बन गया। अजीब लग रही होगी ये बात आपको, लेकिन सच है।
हरियाणा के सिरसा निवासी 34 वर्षीय महेश मेहता दो सौ रुपये में 150 लाख के मालिक बन गए। दरअसल, महेश ने एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपाव
ली पूजा लॉटरी खरीदी थी।
शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। क्योंकि डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का था। इले
क्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले महेश मेहता ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह इस लॉटरी के टिकट से करोड़पति बन जाएगा। इस समय महेश के घर पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
maheshmehtasirsa
गुरु जंभेश्वर मार्ग पर स्थित बिश्नोई मार्केट में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले महेश मेहता पुत्र सुरेश मेहता ने मात्र 200 रुपये का लॉटरी का टिकट खरीदा था। महेश ने बताया कि करीब एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी। शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।

इस लॉटरी के डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो ईनाम में एक महेश मे
हता का निकला। जैसे ही लोगों को पता चला कि महेश की लॉटरी निकली है तो उसके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। 34 वर्षीय महेश मेहता ने बताया कि इससे पहले भी वह दीपावली पर लॉटरी खरीदता आया है।

इस बार 200 रुपये में दुकान पर आए एक एजेंट से टिकट खरीदा था। कभी सोचा नहीं था कि उसका पहला इनाम निकल जाएगा। लॉटरी एजेंट ने उसे एक दिन पहले बता दिया था कि उसका पहला इनाम निकला है। महेश मध्यमवर्गीय परिवार से है। लॉटरी के रुपये से क्या-क्या करना है, अभी उसने सोचा नहीं है। अभी तो वह लॉटरी निकलने की खुशी में डूबा हुआ है। 

No comments:

Post a Comment