Sunday, 29 November 2015

दर्जन भर बच्चे चाहते थे ब्रैड पिट और एंजेलीना

Image Loading
हॉलीवुड स्टार बैड्र पिट का कहना है कि वह और उनकी पत्नी एंजेलीना जोली 12 बच्चे पैदा करने के लिए बेताब थे लेकिन छह बच्चों के बाद ही वो रूक गए क्योंकि उनका पारिवारिक जीवन पहले ही अस्त-व्यस्त हो चुका था।   
फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, यह दंपति पहले से ही अपने व्यस्ततम करियर और छह बच्चों की देखभाल के बीच तालमेल बैठाने में जुटा रहता है। ब्रैड ने कहा कि शुरुआत में उनकी योजना परिवार में छह बच्चे और लाने की थी। इनके छह बच्चों के नाम मेडोक्स (14), पैक्स (11), जहारा (10), शिलोह (9), नॉक्स और विविएने (7) हैं। ब्रैड ने कहा कि सुनो, एंजी और मैं एक दर्जन बच्चों का लक्ष्य लेकर चले थे लेकिन छह के बाद ही हम रूक गए। ब्रैड ने कहा कि उनका पारिवारिक जीवन कई बार बेहद अव्यवस्थित भी हो सकता है।
   
उन्होंने कहा कि परिवार में बहुत प्यार है, बहुत झगड़े हैं, बहुत सा बीच-बचाव है, बहुत सी अव्यवस्था भी है लेकिन बहुत आनंद है।

No comments:

Post a Comment