मुंबई।
बॉलीवुड से रोमांस किंग शाहरुख खान का कहना है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री
मेक इन इंडिया का सबसे रंगारंग उदाहरण है क्योंकि इंडस्ट्री ने सीमाओं को
पार कर वर्ल्ड में भारतीय संस्कृति का प्रसार किया है।
उन्होंने
कहा कि जब हमलोग मेक इन इंडिया की बात करते हैं तो हम हर उस चीज की बात
करते हैं जो इस देश में तैयार होता है। कहीं न कहीं शायद स्वार्थ से ही
लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय फिल्म जगत कुछ विशेष तरीके से और बहुत
खूबसूरती से मेक इन इंडिया के लिए खड़ा है।
�
शाहरुख
ने यह बात एसोचैम के कॉफी टेबुल बुक लांच के मौके पर डिजिटाइजेशन एंड
मोबिलिटी ऑफ मीडिया एंड इंटरटेनमेंट टॉपिक पर बोलते हुए कही। उन्होंने कहा
कि फिल्म इंड्स्ट्री हमारी संस्कृति को अपने दीवानेपन और रंगारंग तरीके से
आगे बढ़ा रहा है। यह हमें सीमाओं के आगे ले जाता है और लोगों को हमारी
संस्कृति के बारे में बताता है। हमारे संगीत के बारे में बताता है और उन
बातों का प्रसार करता है जिनके लिए भारत जाना जाता है।
किंग खान
ने कहा कि हमारी रिजनल पंजाबी, हिंदी, बांग्ला, अन्य फिल्मों के माध्यम से
हमें उम्मीद है कि एक दिन हम अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की धारणा बदल देंगे।
�
बता
दें कि शाहरुख की आगामी फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म
दिलवाले है। जिसमें वह पांच साल बाद काजोल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी
कर रहे हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख-काजोल के
अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, बोमन इरानी, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा मुख्य
भूमिका में हैं।
- See more at:
http://www.patrika.com/news/bollywood/film-industry-stands-for-make-in-india-shahrukh-khan-1136808/#sthash.Fvmxlehy.dpuf
No comments:
Post a Comment