कॉमेडियन कपिल शर्मा और हरभजन सिंह पुराने
दोस्त है। लेकिन कुछ वजहों से कपिल पिछले महीने हुई हरभजन की शादी में
शामिल नहीं हो पाये थे। उस वक्त कपिल रोम में थे। लेकिनअब वह चाहते हैं कि
यह शादी दोबारा हो जाए।
शादी के मोममेंट्स दोबारा क्रिएट करने के
लिए कपिल ने अपने शो पर इस कपल को इनवाइट किया है और मेंहदी से लेकर विदाई
तक की सभी रस्में सेट पर फिर से ऑर्गनाइज की जएंगी। लेकिन शो पर शादी को
लेकर जो बातें हो रही हैं, उस पर अभी शो की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई
है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में 29 अक्टूबर,
2015 को टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा से
शादी रचाई थी। इसके बाद इन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी
थी। जहां पर खेल जगत, राजनीति व बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई
थीं। इतना ही नहीं इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। सचिन
तेंदुलकर व उनकी पत्नी समेत सभी ने इस नवविवाहित जोड़ी को सुखी जीवन का
आशीर्वाद दिया था। हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा एक दूसरे को लंबे समय
से जानते थे। वे करीब 7 साल से एक दूसरे से जुड़े हैं।
No comments:
Post a Comment