Thursday, 26 November 2015

बम ब्लास्ट में डूब गया था 'तारा', अब उसकी चौथी लाडो का हाथ थामने आएगा प्रवीण

स्‍वाति का सात दिसंबर को विवाह होना है।जयपुर बम ब्लास्ट में ताराचंद की मौत हो गई थी। तारा डूबा तो उसकी नन्ही परियों शीतल, शिखा, शिवानी और स्वाति के सामने पहाड़ सी जिंदगी सामने आ खड़ी हुई थी। ऐसी जिंदगी जिसमें भाई की पढ़ाई की जिम्मेदारी के साथ परिवार को पालने की भी और घर बसाने की भी।
जब साया नहीं होता तो जिंदगी बोझिल और नासूर सी लगने लगती है। इस निराश भरी जिंदगी में यदि कोई छोटी सी भी किरण दिखा दे तो डूबे तारे का अंधेरा छंटने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ ताराचंद के परिवार में। इस किरण की रोशनी इतना उजाला भरती चली गई कि ताराचंद की तीन बेटी और एक बेटे का घर बस गया। अब चौथी बेटी स्वाति को पंकज सात दिसंबर को ब्याहने आ रहा है। स्वाति की एक दिसंबर को सगाई है। उसके साथ ही घर में मंगलगान शुरू हो जाएंगे।
जिम्मेदारी के अहसास ने ही कर दिया बड़ा काम

जयपुर के चांदपोल हनुमान मंदिर के पास रहने वाले ताराचंद की 13 मई 2008 को सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के बाहर हुए ब्लास्ट में मौत हो गई थी। पत्नी राजेश्वरी देवी, पांच बेटियां और एक बेटे के सिर से साया उठ गया था। उसके बाद परिवार के सामने संकट आ गया था कि बच्चों का घर कैसे बसेगा, उनकी पढ़ाई कैसे पूरी होगी। यही संकट उन्हें कचोट रहा था। इस बीच पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रवि नैयर ने उनकी बड़ी बेटी शीतल के विवाह की जिम्मेदारी खुद पर ले ली। अपने मैरिज होम में विवाह संपन्न कराया। इस बीच उनका साथ देने समाज और जयपुर के कई प्रबुद्ध लोग आग आ गए। फिर शीतल को आशीर्वाद देने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंच गईं। शीतल की शादी 14 फरवरी 2009 को हुई थी।
नई दिल्ली. इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर आमिर खान द्वारा दिए गए बयान के बाद ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील स्नैपडील को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आमिर के बयान के...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-snapdeal-takes-bollywood-actor-aamir-khan-to-top-in-advertising-industry-5177606-PHO.html

No comments:

Post a Comment