Monday, 23 November 2015

महज 200 रुपए इन्वेस्ट कर ये शख्स बन गया करोड़पति

mehashmehtasirsa
नई दिल्ली: एक कहावत है कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। सिरसा के रहने वाले 34 वर्षीय महेश पर सच साबित हुई। जिसे महज 200 रुपए ने करोड़ों का मालिक बना दिया। जानकारी मुताबिक महेश ने लगभग एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी खरीदी थी। शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। क्योंकि डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का था। महेश ने तुंरत इस बात की खबर अपने घरवालों और रिश्तेंदारों की दी। इसके बाद महेश के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। महेश मेहता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह इससे पहले भी हर साल दीपावली पर लॉटरी खरीदते रहे हैं। लेकिन आजतक उन्होंने ऐसा खुशी का मौका नहीं मिला। इस बार दीपावली पर मां लक्ष्मी ने उनपर दया कि और वह करोड़ो के मालिक बन गए।

No comments:

Post a Comment