मुंबई: बॉलीवुड
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शादी करने का फैसला कर लिया है। विभिन्न मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा अगले साल जनवरी तक अपने अमेरिकन
ब्वॉयफ्रेंड जेने गुडेनसेफ से शादी कर सकती हैं। खबर है कि शादी के लिए
प्रीति जिंटा अमेरिका जाएंगी। इस अंतरंग समारोह में प्रीति का परिवार और
करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि,
बॉलीवुडलाइफडॉटकॉम की रिपोर्ट का कहना है कि जेने, प्रीति जिंटा के
ब्वॉयफ्रेंड नहीं बल्कि बेहद करीबी दोस्त हैं। इस वेबसाइट की रिपोर्ट का
कहना है कि प्रीति अपने भाई और उसके परिवार से मिलने के लिए रेगुलर अमेरिका
जाती रहती हैं। इसके अलावा उनके काफी करीबी दोस्त भी अमेरिका में रहती
हैं।
No comments:
Post a Comment