Thursday, 26 November 2015

फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए महिला जर्नलिस्ट को मिली ऑनलाइन धमकी

फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए महिला जर्नलिस्ट को मिली ऑनलाइन धमकीएक मलयालम अखबार की महिला पत्रकार को मदरसों में बच्चों के साथ हो रहे कथित यौन शोषण के बारे में खुलासा करने के कारण ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्रकार वी पी रंजीना ने मदरसों में हो रही इन घटनाओं के बारे में रविवार को फेसबुक पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उसे उसके समुदाय के लोगों के प्रचण्ड क्रोध को झेलना पड़ रहा है। रंजना ने दावा किया है कि उसने अपने बचपन में मदरसों में बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण को देखा है। रंजीना ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा है कि मदरसों के शिक्षक उन लड़के-लड़कियों को क
थित रूप से गलत तरीके से स्पर्श करते थे, जो वहां धार्मिक पढ़ाई करने आया करते थे।
इससे हंगामा खड़ा हो गया और उसे उसके फेसबुक प्रोफाइल पर ढ़ेर सारे अश्लील संदेश और खुली धमकियां मिलने लगी। इसके बाद फेसबुक ने उसका अकाउंट बंद कर दिया है। संपर्क करने पर रंजीना ने बताया, ‘ मेरे फेसबुक अकाउंट को बंद कर दिया गया है। जो मैंने कहा था, वह कोई अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि सच्चाई और केवल सच्चाई थी।’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि धमकियां जारी रहती हैं, तो वह पुलिस के पास जाने के लिए बाध्य हो जाएंगी। रंजीना ने बताया कि उसकी मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसे धर्म पर हमले के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment