Thursday, 26 November 2015

शादी के बाद हेलिकॉप्टर में आई दुल्हन, दूल्हे ने पूरा किया पिता का सपना

दुल्हन को हेलिकॉप्टर से उतारने के बाद अगुवाई करतीं दूल्हे के घर की महिलाएंपानीपत। शादी को लेकर एक लड़की ने बहुत से सपने संजोए होते हैं और जब वो सपने हकीकत में बदल जाएं तो सोने पर सुहागे वाली बात होगी। कुछ ऐसा ही हुआ नारनौल की रहने वाली नई नवेली दुल्हन के साथ जिसका राजकुमार उसे ब्याहने के लिए हेलीकॉप्टर से आया। दूल्हा जब अपनी संगिनी को हेलीकॉप्टर से लेने आया तो पूरा गांव की आंखे आसमान की ओर ही टिकी थी। अश्वनी नारनौल से अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ब्याहने पहुंचे थे। इस जोड़ी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ नई अनाज मंडी में जमा हो गई।
दूल्हे के पिता सीताराम ने बताया कि उनका सपना था कि वह अपने एकलौते पुत्र की वधु को हेलीकॉप्टर में लेकर आएं। सपना पूरा होता देख वे बहुत खुश नजर आ रहे थे।

No comments:

Post a Comment