ले?
विवेक ने कहा, मैं क्या कहूं। मुझे कुछ नहीं कहना है, 2003 में कुछ हुआ था और अब हम 2015 में हैं। क्या आपको याद है कि 2003 में क्या हुआ था। विवेक ने यह बात पत्रिका इंटीरियर की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही।
सलमान कुछ ही दिन पहले अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रचार के सिलसिले में महबूब स्टूडियो गए थे। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने निदेशक इंद्र कुमार से मुलाकात की जो उन्हें वैनिटी वैन तक ले गए जहां विवेक के अलावा 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सभी एक्टर मौजूद थे।
रिपोर्ट के अनुसार सलमान वैन तक गए लेकिन जब उन्होंने वहां विवेक को बेठे पाया तो वह फौरन वहां से लौट गए। बाद में रितेश देशमुख और बाकी एक्टर वैन से बाहर जाकर सलमान से मिले जबकि विवेक बाहर नहीं आए।
गौरतलब है कि उनके और सलमान के संबंधों में कुछ साल पहले काफी खटास आ गई थी। विवेक ने 2003 में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कहा था कि नशे में धुत सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया और उन्हें अपशब्द कहे तथा धमकी दी कि वह उनके घर आकर उसकी हत्या कर देंगे।
यह किस्सा उस वक्त का है जब एश्वर्या राय सलमान की गर्लफ्रेंड थी और विवेक ने ऐश को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि विवेक ने बाद में सलमान से माफी मांग ली थी लेकिन सलमान ने उनकी इस माफी को स्वीकार नहीं किया।

No comments:
Post a Comment