Monday, 23 November 2015

कमल हासन-श्रीदेवी की 'सदमा' का बनेगा रीमेक

Image Loadingनिर्देशक बालू महेन्द्र के निर्देशन में 1983 में बनी कमल हासन-श्रीदेवी की फिल्म 'सदमा' का रीमेक लॉयड बपतिस्ता करेंगे। सदमा तमिल फिल्म मूनड्रोम पिरई का रीमेक है जिसमें श्रीदेवी अभिनीत चरित्र के सिर में चोट लगने के बाद एक युवती एक बच्ची जैसा व्यवहार करने लगती है। व ह एक वेश्यालय पहुंच जाती हैं जहां से उसे एक तन्हा स्कूल शिक्षक (हासन) बचाता है जो उससे प्यार करने लगता है। विज्ञापन फिल्म निर्माता लॉयड ने बताया कि हां, मैं सदमा का रीमेक बना रहा हूं। यह एक शानदार फिल्म है, जब मैं युवा था तब मैंने यह फिल्म देखी थी और आखिरी सीन हमेशा मेरे दिमाग में बना रहता है। मुझे लगता है कि आजकल की पीढ़ी के जो लोग प्यार में यकीन नहीं रखते हैं उन्हें सदमा जैसी फिल्में देखनी चाहिए।
फिल्म निर्माता ने बताया कि कास्टिंग निर्देशक मुकेश चाभरा फिल्म पर काम कर रहे हैं और मुख्य भूमिका निभाने के लिए वह कुछ प्रमुख अभिनेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। हासन ने तमिल फिल्म में अपनी भूमिका पर राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।
   
उन्होंने बताया कि हमने कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत की है क्योंकि कमल हासन और श्रीदेवी का स्थान ले पाना मुश्किल होगा।

No comments:

Post a Comment