Monday, 30 November 2015

दुनिया के नंबर दो बॉलर बने अश्विन, ICC की रैंकिंग में जडेजा-मिश्रा को भी फायदा

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन आईसीसी के टॉप बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सोमवार को जारी लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में उन्हें तीन पायदान का फायदा हुआ है। उनके करियर की यह बेस्ट रैंकिंग है। लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।
दूसरे नंबर पर पहुंच सकता है भारत
इन तीनों स्पिनर्स के शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर चुका है। यदि भारत शुक्रवार से दिल्ली के फिरोजशाह मैदान में होने वाले चौथे टेस्ट को भी जीत जाता है तो टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है।
अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं अश्विन
- टेस्ट रैंकिंग में अश्विन को 856 अंक मिले। इससे पहले वे पांचवें स्थान पर थे।
- अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की है।
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में तीसरे टेस्ट की दोनों इनिंग्स में कुल 12 विकेट लेकर वे मैन ऑफ द मैच बने थे।
- नागपुर टेस्ट में नहीं खेलने वाले साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलर डेल स्टेन के रेटिंग अंकों में नौ अंकों की गिरावट आई है, लेकिन वो 884 अंकों के साथ अपना पहला स्थान बनाए हुए हैं।
जडेजा-अमित करियर की बेस्ट रैंकिंग पर
- रवीन्द्र जडेजा और अमित मिश्रा करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
- जडेजा 11वें और अमित मिश्रा 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पाक स्पिनर्स को हुआ नुकसान
फाइल फोटोः आर अश्विन के साथ रवींद्र जडेजा।- अश्विन की रैंकिंग में सुधार से पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह और इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जेम्स एंडरसन (दोनों 846) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकि इंग्लैंड के फास्ट बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड पांचवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दूसरे नंबर पर अश्विन
- अश्विन बॉलिंग रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने के साथ साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर रहे।
- इस कैटेगरी में जडेजा रैंकिंग में 222 रेटिंग अंकों के साथ अपनी बेस्ट 7वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।
- साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने भी 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और वे 51वें स्थान से 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
डिविलियर्स अब टॉप पर नहीं रहे
- टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स टॉप प्लेस से खिसकर तीसरे पोजिशन पर आ गए।
- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और इंग्लैंड के जो रुट (886) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
- न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे स्थान से गिरकर चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
इंडियन बैट्समैन में टॉप पर मुरली विजय
- भारतीय ओपनर मुरली विजय का 12वां स्थान कायम है और वह टेस्ट रैंकिंग में टॉप इंडियन बैट्समैन हैं।
- चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 15वें और कप्तान विराट कोहली 16वें नंबर पर हैं।
- अजिंक्या रहाणे दो स्थान गिरकर 26वें नंबर पर खिसक गए हैं।
- शिखर धवन 32वें, रोहित शर्मा 46वें, जडेजा 86वें पोजिशन पर हैं।
- साउथ अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला एक स्थान गिरकर सातवें नंबर पर खिसक गए हैं और फास्ट बॉलर मोर्न मोर्कल नौवें पोजिशन पर हैं।

No comments:

Post a Comment