Monday, 23 November 2015

गाय विवाद पर सीएम वसुंधरा ने ट्विटर कर जताया खेद, दोषियों को दी सजा

Rajasthan CM Vasundhara Raje, Twitter , Art Summit, cow, artwork, जयपुर आर्ट समिट, गाय, थानाधिकारी, कलाकार, National newsजयपुर। शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के आर्ट समिट में गाय का पुतले की कलाकृति को लटकाने को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना पर अफसोस जताया है साथ ही बजाज नगर थाना प्रभारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर दुख जताते हुए ट्विटर पर इस बाबत जानकारी दी है। रविवार को सीएम राजे ने ट्वीट कर खेद जताया, जिसमें लिखा कि, मैं जवाहर कला केंद्र पर हुई घटना से बहुत दुखी हूं, पुलिस आयुक्त ने उसके लिए खेद प्रकट किया है। थानेदार और संबधित पुलिस कर्मी को हटा दिया गया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से कलाकार से बातचीत की है। 
गौरतलब है कि जयपुर में शनिवार को आर्ट समिट के दौरान गाय की कलाकृति को गुब्बारे के साथ लटकाने के मामले में कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। पुलिस आयुक्त जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि जवाहर कला केन्द्र में चल रहे आर्ट समिट के दौरान कलाकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए बजाज नगर थानाधिकारी महेन्द्र गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है और कांस्टेबल सुमेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
आर्ट समिट के दौरान गाय की कलाकृति को हवा में लटकाने पर इसका पशु प्रेमियों ने विरोध किया था। पुलिस ने इस दौरान कलाकृति के कलाकार को बाल पकडक़र खिंचा था। कला प्रेमियों ने पुलिस के इस व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज किया था।

No comments:

Post a Comment