पटना/नई दिल्ली :
जमुई के एक जैन मंदिर से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी कीमती मूर्ति
चोरी हो जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जांच में हुई
प्रगति की जानकारी लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर
बात की है। भगवान
महावीर की प्राचीन मूर्ति बिहार के जमुई जिले में लाछुअर गांव के पास
स्थित एक जैन मंदिर से शुक्रवार रात को चोरी हो गई थी। मूर्ति का वजन 250
किलो है और इसकी कीमत करोड़ों में है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय
पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण के तहत आने वाले मंदिर में काले पत्थर की
मूर्ति को कोई पुलिस सुरक्षा नहीं मिली हुई थी। सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार से कल फोन पर हुई बातचीत में राजनाथ सिंह
ने इस घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया कि मूर्ति
वापस बरामद करने के लिए और अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने
के लिए पुलिस की जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment