Friday, 27 November 2015

अश्विन ने लिए 12 विकेट, सीरीज पर इंडिया का 2-0 से कब्जा

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी।
सीरीज के तीसरे टेस्ट में आर. अश्विन (12 विकेट) की जोरदार बॉलिंग के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 124 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
अश्विन बने मैन ऑफ द मैच
दूसरी इनिंग में 310 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 185 रन पर ऑल आउट हो गई। अश्विन ने पहली इनिंग में 5 और दूसरी इनिंग में 7 विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का चौथा और अंतिम मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
स्कोर इन शॉर्ट
* भारत की पहली इनिंग : 215 रन
* साउथ अफ्रीका की पहली इनिंग : 79 रन
* भारत की दूसरी इनिंग : 173 रन
* साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग : 185 रन
फैक्ट
* 9 साल बाद साउथ अफ्रीकी टीम अपने देश के बाहर कोई टेस्ट सीरीज हारी।
* पहले दो दिन में कुल 32 विकेट गिरे।
* पहले दिन 12 विकेट गिरे (10 भारत और 2 साउथ अफ्रीका)।
* दूसरे दिन 20 विकेट (8 साउथ अफ्रीका (पहली इनिंग), 10 भारत (दूसरी इनिंग), 2 साउथ अफ्रीका (दूसरी इनिंग)) गिरे।
* मैच में 33 विकेट स्पिनर्स ने ही लिए।
* 1902 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका के पांच टॉप ऑर्डर बैट्समैन 12 रन (पहली इनिंग) पर आउट हुए। 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके 5 विकेट 14 रन पर गिरे थे।
2015 के टॉप विकेट टेकर बने अश्विन
आर. अश्विन इस साल 55 विकेट लेकर 2015 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। ये कारनामा उन्होंने सिर्फ 8 मैच में किया। इस दौरान एक इनिंग में उनकी बेस्ट बॉलिंग 66 रन देकर 7 विकेट रही। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (51) टॉप पर थे। एक साल में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले वे भारत के चौथे बॉलर भी बन गए। उनसे पहले कपिल देव (2 बार), हरभजन सिंह और अनिल कुंबले (3-3 बार) यह कारनामा कर चुके हैं।
बेहद खराब शुरुआत, 58 पर गिरे चार विकेट
दूसरी इनिंग में 310 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उनके 4 विकेट सिर्फ 58 रन पर ही गिर गए थे। उसके बाद हाशिम अमला और प्लेसिस के बीच 72 रन की पार्टनरशिप हुई, पर अमला (39 रन) को अमित मिश्रा ने आउट कर दिया। देखते-देखते 185 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। दूसरी इनिंग में आर. अश्विन के 7 विकेट के अलावा अमित मिश्रा ने 3 विकेट लिए।
> टीम इंडिया की पहली पारी : टीम इंडिया 215 रन पर सिमटी
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय LBW बो. मोर्कल 40 84 3 1
शिखर धवन कै. & बो. डीन एल्गर 12 23 2 0
चेतेश्वर पुजारा LBW बो. हार्मर 21 43 2 0
विराट कोहली कै. विलास बो. मोर्कल 22 55 2 0
अजिंक्य रहाणे बो. मोर्कल 13 25 0 1
रोहित शर्मा कै. डिविलियर्स बो. हार्मर 2 28 0 0
रिद्धिमान साहा कै. डुमिनी बो. हार्मर 32 106 4 0
रवींद्र जडेजा बो. रबाडा 34 54 6 0
आर. अश्विन बो. ताहिर 15 44 1 0
अमित मिश्रा LBW बो. हार्मर 3 9 0 0
इशांत शर्मा not out 0 0 0 0
> साउथ अफ्रीका पहली पारीः 79 रन पर सिमटी
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर बो. अश्विन 7 35 1 0
वान जिल कै. रहाणे बो. अश्विन 0 7 0 0
इमरान ताहिर बो. जडेजा 4 12 1 0
अमला कै. रहाणे बो. अश्विन 1 10 0 0
एबी डिविलियर्स कै. & बो. जडेजा 0 6 0 0
प्लेसिस बो. जडेजा 10 20 1 0
डुमिनी LBW बो. अमित मिश्रा 35 65 1 2
विलास बो. जडेजा 1 15 0 0
सिमोन हार्मर बो. अश्विन 13 10 2 0
रबाडा not out 6 17 1 0
मोर्कल कै. & बो. अश्विन 1 2 0 0
> भारत की दूसरी पारी भी जल्दी सिमटी
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय कै. अमला बो. मोर्कल 5 15 1 0
शिखर धवन कै. विलास बो. इमरान 39 78 6 0
चेतेश्वर पुजारा बो. डुमिनी 31 45 5 0
विराट कोहली कै. प्लेसिस बो. इमरान ताहिर 16 30 2 0
रहाणे कै. डुमिनी बो. इमरान 9 13 1 0
रोहित शर्मा कै. एल्गर बो. मोर्कल 23 39 1 1
रिद्धिमान साहा कै. अमला बो. इमरान ताहिर 7 13 1 0
रवींद्र जडेजा बोल्ड हार्मर 5 6 1 0
आर. अश्विन lbw मोर्कल 7 22 1 0
अमित मिश्रा बोल्ड इमरान ताहिर 14 18 2 0
इशांत शर्मा not out 1 3 0 0
> साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर कै. पुजारा बो. अश्विन 18 58 1 1
वान जिल कै. रोहित शर्मा बो. अश्विन 5 29 0 0
इमरान ताहिर lbw अमित मिश्रा 8 7 2 0
हाशिम अमला कै. कोहली बो. अमित मिश्रा 39 167 2 0
एबी डिविलियर्स LBW बो. अश्विन 9 21 1 0
प्लेसिस बो. अमित मिश्रा 39 152 3 1
डुमिनी LBW बो. अश्विन 19 44 2 0
विलास कै. साहा बो. अश्विन 12 16 1 0
हार्मर not out 5 22 0 0
रबाडा कै. विराट बो. अश्विन 6 17 1 0
मोर्ने मोर्कल बो. अश्विन 4 8 1 0

No comments:

Post a Comment