Thursday, 26 November 2015

आप एमएलए अखिलेश त्रिपाठी दंगा भड़काने के आरोप में अरेस्ट, जेल भेजे गए

फाइल फोटो- अरविंद केजरीवाल के साथ आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी।आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दो साल पुराने दंगे और मारपीट करने के मामले में गुरुवार को अरेस्ट कर लिया गया है। बाद में रोहिणी कोर्ट ने अखिलेश को दो दिन की ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया है। उन पर आठ केस दर्ज चल रहे हैं। बता दें कि अखिलेश दिल्ली के मॉडल टाउन असेंबली सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। इस बीच, आप की विधायक अलका लांबा पर कमेंट करने वाले बीजेपी के एमएलए ओपी शर्मा को विंटर सेशन से सस्पेंड कर दिया गया है (पूरी खबर पढ़ने के लिए
क्यों अरेस्ट हुए एमएलए?
दरअसल, आप एमएलए अखिलेश पर बुराड़ी में दंगे के लिए लोगों को भड़काने के विभिन्न धाराओं में आठ केस चल रहे हैं। इन मामलों में आप विधायक को कई बार कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन अखिलेश अब तक एक बार भी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। गुरुवार को जब वे कोर्ट में पेश हुए, तो जज ने उन्‍हें अरेस्ट करने के आदेश दिए। बाद में उन्हें दो दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
पुलिस और थाने पर किया था पथराव
आप एमएलए अखिलेश त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ 20 फरवरी, 2013 को बुराडी थाने में अपहरण के आरोप में बंद दो युवकों को छुड़ाने गए थे। इस मामले में उन पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने, मारपीट करने और थाने पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में विधायक के अलावा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है।
2014 में भी दर्ज हुआ था केस
आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर एक पूर्व बीजेपी एमएलए की पत्नी के साथ हाथापाई और बदसलूकी करने का आरोप है। यह मामला दिसंबर 2014 का है, जब आदर्श नगर इलाके में अखिलेश ने अपने साथियों के साथ एक क्लब में मीटिंग कर रहीं पूर्व बीजेपी एमएलए की पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था।
2015 में दर्ज हुआ क्रिमिनल केस
साल 2015 में भी त्रिपाठी पर एक क्रिमिनल केस दर्ज हुआ था। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।
केजरीवाल के जेल जा चुके विधायक
मनोज तोमर - फर्जी डिग्री का मामला।
सोमनाथ भारती- पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला।
मनोज कुमार - महिला से मारपीट और धोखाधड़ी का मामला।
कमांडो सुरेंद्र सिंह - सरकारी अधिकारी से मारपीट का मामला।
अखिलेश त्रिपाठी - जेल जाने वाले 'आप' सरकार के पांचवें विधायक हैं।

No comments:

Post a Comment