भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से नागपुर के जामथा
स्टेडियम में चार टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा क्रिकेट टेस्ट खेला जाएगा।
सीरीज में 0-1 से पीछे साउथ अफ्रीका टीम इस मैच में पलटवार को तैयार दिख
रही है। लेकिन पिच पर स्पिनर्स को मदद, अमला- डु प्लेसिस का खराब फॉर्म,
फिलांडर और स्टेन के चोटिल होने जैसी वजहें साउथ अफ्रीका के फेवर में नहीं
हैं। अगर यह मैच भी मेहमान टीम हारती है, तो 9 साल से विदेश में सीरीज नहीं
हारने का रिकॉर्ड गंवा बैठेगी।
ये 5 बातें हैं साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ
> पिच से मेजबान को मिलेगी मदद
>अमला-डु प्लेसिस का खराब फॉर्म
> यहां भी भारी है मेजबान
> फिलांडर-स्टेन हैं चोटिल
> उमेश यादव का घरेलू मैदान
>अमला-डु प्लेसिस का खराब फॉर्म
> यहां भी भारी है मेजबान
> फिलांडर-स्टेन हैं चोटिल
> उमेश यादव का घरेलू मैदान
पिच से मेजबान को मिलेगी मदद
पिच पर नजर रखने वालों की मानें तो जामठा में पिछले कुछ सालों में मेजबान टीम को मदद मिली है। पिच पर अधिक उछाल नहीं है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, इस पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी। इसके अलावा, पिच के काफी सूखा रहने की भी उम्मीद है। स्पिन पिच होने के कारण आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा की गेंदों से मेहमान टीम के लिए रन जुटाना चुनौती होगी। सीरीज में रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन अब तक 12-12 विकेट ले चुके हैं। दोनों ही जबरदस्त फॉर्म में हैं। 30 टेस्ट के अपने करियर के दौरान अश्विन तीन बार मैन ऑफ द मैच और चार बार मैन ऑफ द सीरीज बन चुके हैं।

अमित मिश्रा को मिल सकता है मौका
विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर इस सीजन में फर्स्ट क्लास मैचों में स्पिनर्स ने 51, जबकि सीमर्स ने सिर्फ 17 विकेट लिए हैं। इसे देखते हुए अमित मिश्रा को यहां उतारा जा सकता है। बेंगलुरु में उनकी जगह स्टुअर्ट बिन्नी को उतारा गया था। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में मोहाली में भारत ने मेहमान टीम को 108 रन से हराया था। बेंगलुरु टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा था। अंतिम टेस्ट 3 से 7 दिसंबर तक दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।

किसका क्या है कहना?
* हाशिम अमला : हमारी टीम में कई गैर अनुभवी खिलाड़ी ऐसे हैं, जो भारत में पहली बार खेलने आए हैं। खिलाड़ियों को पहले दो टेस्ट मैचों से काफी कुछ सीखने को मिला होगा। लेकिन हम नागपुर में जोरदार टक्कर देंगे।
* मुरली विजय : हमने विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। जब हम बैटिंग करने जाते हैं, तो हमारी अपनी योजना होती है और वह भी हम पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में, दोनों टीमों के बीच यह बराबरी का मुकाबला होगा।

VCA (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन) का फैक्ट
> इशांत शर्मा बेस्ट बॉलर हैं। उनके नाम 4 मैच में 14 विकेट हैं।
> वीरेंद्र सहवाग बेस्ट बैट्समैन हैं। उन्होंने 4 मैच में 357 रन बनाए।
> हाई स्कोर अमला के नाम है। 2010 में नॉट आउट 253 रन बनाए थे।
> टीम हाई स्कोर इंडिया के नाम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में 566/8 रन बनाए थे।
> एक इनिंग में बेस्ट बॉलिंग ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा (215 रन देकर 8 विकेट) के नाम है।

No comments:
Post a Comment