कार चलाते समय शराब पीना पूरी दुनिया में गैरकानूनी है। रिहायशी इलाके में
बंदूक चलाना भी गैरकानूनी है। अश्लील फोटो भेजने पर सजा हो जाती है। और कभी
कोई व्यक्ति युद्ध में उपयोग होने वाला टैंक लेकर किराने की दुकान पर
पहुंच जाए तो हंगामा ही मच जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूनाइटेड
स्टेट्स ऑफ अमेरिका में ऐसे कई राज्य हैं जहां ये सब करना अपराध नहीं है।
यहां तक कि अगर आपके पास फौज में इस्तेमाल किया जाने वाला टैंक है और उसके
टायर रबर के हैं तो आप उसे शहर में दौड़ासकते हैं।
अमेरिकी संविधान के अनुसार, कुछ राज्यों में ऐसे कुछ कार्य हैं जो
दूसरे शहरों या देशों में गंभीर अपराध हैं, लेकिन इन स्थानों पर कानून इसकी
इजाजत देता है। बता दें कि कुछ शहर ऐसे भी है जहां महिलाएं टॉपलेस होकर
घूम सकती हैं और कानून भी उन्हें इसकी इजाजत देता है। इनमें
से कुछ कानून ऐसे हैं जिन्हें आमतौर पर हर जगह तोड़ा जाता है... जैसे
ड्रिंक एंड ड्राइव.. लेकिन मिसिसिपी में इसे रोकने के लिए कोई कानून नहीं
है।
No comments:
Post a Comment