| dailynewsupdate1 |
देश में इन्टॉलरेंस पर जारी बहस के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना
आजमी ने एक और बयान दिया है। शनिवार को यहां एक प्रोग्राम के दौरान शबाना
ने कहा कि 1992 में मुझे पहली बार इस बात का अहसास हुआ कि मैं मुसलमान हूं।
हर कोई कहने लगा- “ओह- आप तो मुस्लिम हैं।”
शबाना शनिवार को लखनऊ लिटरेचर कार्निवाल में बोल रही थीं। मशहूर
गीतकार जावेद अख्तर की बीवी शबाना ने ये भी कहा कि इस देश में मजहब को ही
पहचान बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये इंडिया की पहचान नहीं है।
शबाना ने कुछ दिन पहले भी कहा था कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रहा है। इस
प्रोग्राम में इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर शबाना आजमी से सवाल किए गए थे।
मेरे पिता ने कई साल पहले पद्मश्री लौटा दिया था : शबाना
एक्ट्रेस शबाना आजमी से पूछा गया कि आपको 5 नेशनल अवाॅर्ड मिले हैं तो
क्या आप भी अवॉर्ड वापसी की मुहिम में शामिल होंगी? इस पर शबाना ने कहा,
''मेरा पिता शायर कैफी आजमी ने बहुत साल पहले अवॉर्ड वापस कर दिया था।
उन्होंने तो अपना पद्मश्री अवॉर्ड ही लौटा दिया था। जब यूपी में उर्दू को
दूसरी भाषा के तौर पर रखने की मांग हुई थी तो एक नेता ने कहा था कि ऐसी
मांग रखने वालों को गधे पर उलटा बैठाकर मुंह काला कर घुमाना चाहिए।
उन्होंने उसी बात के विरोध में अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था।''
No comments:
Post a Comment