Sunday, 22 November 2015

आमिर खान की कार से हुई टक्कर, घायल हुआ शख्स

आमिर खान की कार से हुई टक्कर, घायल हुआ शख्सनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की कार से टक्‍कर लगने की वजह से एक शख्‍स घायल हो गया है। उस शख्स की मोटरसाइकिल अभिनेता आमिर खान के काफिले में शामिल वाहनों में से एक से टकरा गई जिसके कारण वो घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। हादसा रायगढ़ से पंचगनी जाते वक्‍त हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस कार से बाइक का एक्सीडेंट हुआ, उसे आमिर नहीं उनका ड्राइवर चला रहा था। आमिर खान ने हादसे में घायल शख्स को हस्पताल में भर्ती करवाया और उसका हालचाल जानने भी पहुंचे। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अफसरों को हादसे की जानकारी दी। आमिर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
कुछ दिन पहले ही आमिर अपनी आने वाली फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके बाद आमिर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी कमर में लगी है लेकिन एक हफ्ते के आराम के बाद वो शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

No comments:

Post a Comment