खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में होते हैं। 19 नवंबर को
ऐसी ही दो खूबसूरत एक्ट्रसेस का बर्थडे हैं। जिन्होंने पूरी दुनिया में
हिंदुस्तानी खूबसूरती का लोहा मनवाया। ये एक्ट्रेसेस कोई और नहीं बल्कि
सुष्मिता सेन और जीनत अमान हैं। जिन्होंने आगे चलकर बॉलीवुड में भी खूब नाम
कमाया।
इंडिया को मिली पहली ‘मिस यूनिवर्स’
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय थी, जिसने मिस यूनिवर्स
का ताज जीतकर दुनिया भर में भारत का परचम फहराया था।1994 में पहली बार
किसी इंडियन ब्यूटी के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजा था। जीनत बनी पहली मिस एशिया पेसिफिक
70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान, वे पहली भारतीय बाला थीं,
जो पहली बार मिस एशिया पेसिफिक चुनी गई थीं।1970 में मिस इंडिया
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आईं जीनत ने इसी साल मिस एशिया पेसिफिक का
खिताब अपने नाम किया था।
No comments:
Post a Comment