Sunday, 22 November 2015

पंकज आडवाणी बने 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन

भारत के पंकज आडवाणी ने इस साल की आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है.
पंकज आडवाणी
मिस्र में खेले गए इस मैच में उन्होंने चीनी खिलाड़ी 18 वर्षीय चाओ शिनथोंग को फाइनल में 8-6 से हरा कर यह चैंपियनशिप जीती.  यह पंकज आडवाणी का 15वां विश्व चैंपियनशिप ख़िताब है. 30 वर्षीय पंकज ने शुरुआत में 5-2 की बढ़त ले ली और आगे निकल गए. लेकिन उन्हें चाओ ने कड़ा मुक़ाबला दिया और लगातार कई अंक बनाए. इसका बाद खेल ख़त्म करने के लिए पंकज को खासा ज़ोर लगाना पड़ा. साल 2003 के बाद यह पंकज का पहला स्नूकर ख़िताब है.  इससे पहले इसी साल सितंबर में पंकज ने एडिलेड में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब जीता था.

No comments:

Post a Comment