Friday, 27 November 2015

शाहरुख खान ने ट्विटर पर बताया कौन हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड!

शाहरुख खान ने ट्विटर पर बताया कौन हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड!
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के दोस्तों की लिस्ट वैसे तो काफी लंबी है लेकिन बात अगर शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड्स की हो तो करण जौहर, काजोल, फराह खान कुछ ऐसे नाम हैं जो सबसे पहले याद आते हैं। लेकिन शाहरुख खान की एक ऐसी बेस्ट फ्रेंड भी हैं जिनके बारे में उनके फैंस शायद नहीं जानते होंगे।
हाल ही में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और उनकी वो बेस्ट फ्रेंड हैं एक्ट्रेस दिव्या सेठ। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने लिखा कि मेरी बेस्टेस्ट फ्रेंड दिव्या, जिन्होंने मुझे एक्टिंग सिखाई। जो मैं गलत करता हूं उन्हें छोड़ दे तो जो मुझमें अच्छा है वो दिव्या की सिखाई हुई चीजों के कारण है। बता दें कि शाहरुख और दिव्या ने एक्टिंग सीखने के लिए दिल्ली में बैरी जॉन का थिएटर ग्रुप जॉइन किया था, तभी से दोनों दोस्त हैं। दोनों ने टीवी सीरियल ‘दिल दरिया’ में साथ काम किया था।

No comments:

Post a Comment