Sunday, 22 November 2015

मनीषा कोइराला ने रखी महिला बॉडीगार्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने महिला सशक्तीकरण का एक नया तरीका खोज निकाला है। उन्होंने अपने लिए एक महिला बॉडीगार्ड रखी है। मनीषा का कहना है कि सिर्फ महिलाएं ही एक-दूसरे की हिफाजत कर सकती हैं। मनीषा ने महिला बॉडीगार्ड रखने की बात ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 'महिला अंगरक्षक! सिर्फ महिलाएं ही एक-दूसरे की रक्षा कर सकती हैं। समाज सेवा घर से शुरू होती है और उसके बाद समाज तक पहुंचती है।' मनीषा जल्द ही मलयालम फिल्म 'इटवापाती' में नजर आएंगी। वह हिंदी फिल्म 'चेहरे' के लिए भी कमर कस रही हैं।
Image Loading

No comments:

Post a Comment