Tuesday, 24 November 2015

यंग एज में ऐसे थे सलमान के पापा

 सलीम खान के पुराने दिनों की फोटोबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और हिंदी फिल्मों के मशहूर स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटर सलीम खान 24 नवंबर को अपना 80th बर्थडे मना रहे हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ। उनके पिता पुलिस में थे।
दो बार की शादी
1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद सुशीला ने नाम बदलकर सलमा रख लिया और 27 दिसंबर 1965 को उन्होंने अपने पहले बेटे सलमान खान को जन्म दिया। सलीम और सलमा के चार बच्चे हैं सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अ‍लवीरा। 1981 में सलीम खान ने अपने जमाने की मशहूर डांसर हेलेन से शादी की। दोनों को कोई औलाद नहीं हुई, जिसके बाद करीब दो दशक पहले उन्होंने एक छोटी बच्ची को गोद लिया और जिसका नाम है अर्पिता।
हीरो बनने आए थे
सलीम खान की इच्छा एक्टर बनने की थी, इसलिए वो मुंबई आए थे। शुरुआत में उन्हें छोटे-मोटे रोल्स मिले। उन्होंने करीब 14 फिल्मों में कैमियो रोल किए, लेकिन बतौर एक्टर कुछ खास नहीं कर पाए। बतौर एक्टर वो 'तीसरी मंजिल' (1966) और 'सरहदी लूटेरा', 'दीवाना' (1967) और 'वफादार' (1977) जैसी फिल्मों में नजर आए।
दोस्ती जब जोड़ी बन गई
सलीम खान जब एक्ट‍िंग में हाथ-पैर मार रहे थे। उस वक्त 'सरहदी लूटेरा' के लिए जावेद अख्तर डायलॉग लिख रहे थे। जावेद को यह मौका असल डायलॉग राइटर की तबीयत बिगड़ने के कारण मिला था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। इन दोनों ने 70 और 80 के दशक में कुल 24 फिल्मों की पटकथा लिखी, जिसमें 20 फिल्में सुपरहिट हुईं। सलीम-जावेद की जोड़ी एक स्क्र‍िप्ट राइटर के तौर पर पर्दे पर चमकने वाला पहला नाम था।
दोस्ती में आई दरार
1982 में फिल्म 'शक्ति‍' के दौरान इस दोस्ती में दरार आ गई और फिर दोनों की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आखि‍री बार 1987 में 'मिस्टर इंडिया' के लिए साथ काम किया। जोड़ी टूटने के बाद जावेद अख्तर ने लिखना जारी रखा, लेकिन सलीम खान ने 1996 के बाद स्टोरी राइटिंग को अलविदा कह दिया।
खैर, सलीम खान एक्टर भले ही न बन पाए हो लेकिन अपने बेटे की तरह वो भी बीते दौर में काफी हैंडसम थे। उनके बर्थडे के मौके पर dainikbhaskar.com आपको दिखा रहा है सलीम खान की यंग एज की कुछ खास फोटोज।

No comments:

Post a Comment