Thursday, 26 November 2015

नागपुर पिच बैटिंग के लिए बनी कब्रगाह, 2 दिन में गिरे 32 विकेट

साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग में वान जिल का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते आर. अश्विन।नागपुर में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 310 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर और हाशिम अमला नॉट आउट लौटे। नागपुर की पिच बैटिंग के लिए खतरनाक साबित हुई। दो दिन में कुल 32 विकेट गिरे। पहले दिन 12 (10 भारत और 2 साउथ अफ्रीका) और दूसरे दिन 20 विकेट (8 साउथ अफ्रीका (पहली इनिंग), 10 भारत (दूसरी इनिंग), 2 साउथ अफ्रीका (दूसरी इनिंग)) गिरे।
फैक्टः नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन कुल 20 विकेट गिरे। टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में बना था। 1888 में हुए इस टेस्ट में कुल 27 विकेट गिरे थे। मात्र दो दिन चले इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन से जीता था।
इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 173 रन बनाए। टीम इंडिया की पहली पारी में 136 रन की लीड के आधार पर अब साउथ अफ्रीका को 310 रन का टारगेट मिला है। अफ्रीकी बॉलर इमरान ताहिर ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 215 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 79 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर है। 2006 में जोहानिसबर्ग में भारत ने साउथ अफ्रीका को 84 रनों पर समेट दिया था।
अश्विन-मिश्रा ने दिए झटके
अफ्रीका को दूसरी पारी में पहला झटका आर. अश्विन ने दिया। उन्होंने जिल को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं, दूसरा विकेट इमरान ताहिर के रूप में गिरा। ताहिर सिर्फ 8 रन बना सके।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर not out 10 42 1 0
वान जिल कै. रोहित शर्मा बो. अश्विन 5 29 0 0
इमरान ताहिर lbw अमित मिश्रा 8 7 2 0
हाशिम अमला not out 3 7 0 0
दूसरे दिन गिरे 20 विकेटः
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन अब तक कुल 20 विकेट गिर चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के स्कोर 11/2 से आगे खेलना शुरू किया और टी ब्रेक तक ही 79 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया भी दूसरे दिन 173 रन पर ऑल आउट हुई। भारत की ओर से पहली पारी में अश्विन ने 5 और जडेजा ने 4 विकेट लिए। एक विकेट अमित मिश्रा को मिला। वहीं, साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर इमरान ताहिर रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए। वहीं, मोर्ने मोर्कल को तीन और हार्मर-डुमिनी को एक-एक विकेट मिला। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 29 रन पर ही दो और विकेट खो दिए थे।
भारत की दूसरी पारी
भारतीय टीम को दूसरी पारी में पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। वे 5 रन बनाकर मोर्कल की बॉल पर अमला के हाथों कैच आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा (31) को डुमिनी ने पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। शिखर धवन (39) को इमरान की बॉल पर विलास ने कैच किया। विराट कोहली 16 रन बनाकर इमरान ताहिर की बॉल पर प्लेसिस के हाथों लपके गए। अजिंक्य रहाणे (9) को इमरान की बॉल पर डुमिनी ने कैच किया। भारत के पहले 5 विकेट 108 रन पर गिर गए थे। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन (39) ने बनाए। निचले क्रम में साहा (7), जडेजा (5), अश्विन (7) और अमित मिश्रा (14) रोहित शर्मा का दूसरे छोर पर साथ नहीं दे पाए। रोहित शर्मा दूसरी पारी में अंतिम विकेट के रूप में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोर्कल ने एल्गर के हाथों कैच आउट करवाया।
भारत का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय कै. अमला बो. मोर्कल 5 15 1 0
शिखर धवन कै. विलास बो. इमरान 39 78 6 0
चेतेश्वर पुजारा बो. डुमिनी 31 45 5 0
विराट कोहली कै. प्लेसिस बो. इमरान ताहिर 16 30 2 0
रहाणे कै. डुमिनी बो. इमरान 9 13 1 0
रोहित शर्मा कै. एल्गर बो. मोर्कल 23 39 1 1
रिद्धिमान साहा कै. अमला बो. इमरान ताहिर 7 13 1 0
रवींद्र जडेजा बोल्ड हार्मर 5 6 1 0
आर. अश्विन lbw मोर्कल 7 22 1 0
अमित मिश्रा बोल्ड इमरान ताहिर 14 18 2 0
इशांत शर्मा not out 1 3 0 0
> अश्विन-जडेजा की घातक बॉलिंग, साउथ अफ्रीका 79 रन पर सिमटी
साउथ अफ्रीकी टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने लंच तक भी नहीं टिक सकी और 33.1 ओवर में सिर्फ 79 रन बनाकर आउट हो गई। मेहमान टीम के लिए जेपी डुमिनी ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। उसके 8 बैट्समैन दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आर. अश्विन भारत के लिए सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 16.1 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए। एक अन्य विकेट अमित मिश्रा के खाते में गया।
साउथ अफ्रीका पहली पारीः 12 रन पर गिरे 5 विकेट
215 रन के जवाब में बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही। उसके 4 विकेट सिर्फ 12 रन के टीम स्कोर पर गिर गए थे। 1902 के बाद पहली बार हुआ कि साउथ अफ्रीका के पांच टॉप ऑर्डर बैट्समैन 12 रन पर आउट हुए। 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके 5 विकेट 14 रन पर गिर गए थे। इस टेस्ट में जिल के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें आर. अश्विन ने रहाणे के हाथों कैच कराया। जिल 7 बॉल खेलकर खाता नहीं खोल सके। इसके कुछ ही देर बाद नाइट वॉचमैन के रूप में आए इमरान ताहिर (4) को जडेजा ने बोल्ड कर दिया। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन के पहले ही ओवर में आर. अश्विन ने डीन एल्गर को 7 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। अश्विन ने अपने अगले ओवर में मेहमान टीम के कप्तान हाशिम अमला को एक रन पर आउट कर दिया। इसके बाद एबी डिविलियर्स (0) को जडेजा ने अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। डुमिनी (35) को छोड़कर कोई भी बैट्समैन भारतीय बॉलर्स का सामना नहीं कर सका।
साउथ अफ्रीका की पारी...
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर बो. अश्विन 7 35 1 0
वान जिल कै. रहाणे बो. अश्विन 0 7 0 0
इमरान ताहिर बो. जडेजा 4 12 1 0
अमला कै. रहाणे बो. अश्विन 1 10 0 0
एबी डिविलियर्स कै. & बो. जडेजा 0 6 0 0
प्लेसिस बो. जडेजा 10 20 1 0
डुमिनी LBW बो. अमित मिश्रा 35 65 1 2
विलास बो. जडेजा 1 15 0 0
सिमोन हार्मर बो. अश्विन 13 10 2 0
रबाडा not out 6 17 1 0
मोर्कल कै. & बो. अश्विन 1 2 0 0
> टीम इंडिया 215 रन पर सिमटी
> मोर्ने मोर्कल (35 रन देकर 3 विकेट) और हार्मर (78 रन देकर 4 विकेट) की खतरनाक बॉलिंग के दम पर मेहमान साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पहली पारी में सिर्फ 215 रन पर ही समेट दिया। भारत की ओर से मुरली विजय ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली।
> साहा ने 32 और रवींद्र जडेजा ने 34 रन बनाए। भारत ने लंच तक शिखर धवन और मुरली विजय के विकेट गंवाए। धवन 12 रन बनाकर 50 के कुल योग पर डीन एल्गर की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए। इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। विजय को मोर्ने मोर्कल ने एक बेहतरीन गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
> विजय ने 84 बॉल का सामना कर 40 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल है।
> भारतीय टीम संभल पाती, इससे पहले ही हार्मर ने चेतेश्वर पुजारा (21) को हार्मर ने LBW करते हुए तीसरा झटका दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (13) और कप्तान विराट कोहली (22) के विकेट भी जल्दी गिरे।
> विराट को मोर्कल ने विलास के हाथों कैच कराया, जबकि रहाणे को बोल्ड किया। इसके बाद रवींद्र जडेजा (34) और रिद्धिमान साहा (32) ही कुछ देर क्रीज पर रुक सके। रबाडा ने 30, डीन एल्गर ने 7 और ताहिर ने 41 रन देकर एक-एक विकेट लिए।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय LBW बो. मोर्कल 40 84 3 1
शिखर धवन कै. & बो. डीन एल्गर 12 23 2 0
चेतेश्वर पुजारा LBW बो. हार्मर 21 43 2 0
विराट कोहली कै. विलास बो. मोर्कल 22 55 2 0
अजिंक्य रहाणे बो. मोर्कल 13 25 0 1
रोहित शर्मा कै. डिविलियर्स बो. हार्मर 2 28 0 0
रिद्धिमान साहा कै. डुमिनी बो. हार्मर 32 106 4 0
रवींद्र जडेजा बो. रबाडा 34 54 6 0
आर. अश्विन बो. ताहिर 15 44 1 0
अमित मिश्रा LBW बो. हार्मर 3 9 0 0
इशांत शर्मा not out 0 0 0 0
प्लेइंग इलेवन...
भारत : विराट कोहली ( कप्तान ), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।
साउथ अफ्रीका : हाशिम अमला ( कप्तान ), एबी डिविलियर्स, डीन एल्गर, फॉफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, स्टियान वान जिल, डेन विलास, सिमोन हार्मर, इमरान ताहिर, मोर्नी मोर्कल, कागिसो रबाडा।

No comments:

Post a Comment