Monday, 30 November 2015

कम से कम एक साल तक शादी का इरादा नहीं : प्रीति जिंटा

preity zinta
dailynewsupdate1
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उनकी शादी के बारे में चल रही तमाम चर्चाओ का खारिज करते हुए कहा कि कम से कम एक साल तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। ‘वीर-जारा’ की 40 वर्षीय अभिनेत्री के अगले साल जनवरी में अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंधने की खबरे कई दिनों से आ रही थी। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ लोगों को बताने में अजीब लग रहा है कि मैं जनवरी मैं शादी नहीं कर रही। मैं कम से कम एक साल तक न तो यह शब्द सुनना चाहती हूं और न ही इस पर कोई बात करना चाहती हूं।’’ पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा खुलकर बात करने वाली प्रीति ने कहा कि वह अपनी शादी के बारे में भी यकीनन सबको जरूर बताएंगी।
उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं वादा करती हूं कि जब भी शादी करूंगी आप सबको
जरूर बताऊंगी। ’’ प्रीति आने वाली फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment