माइक्रोफोन बनाने के लिए जरूरी मटेरियल :
> माचिस की खाली डिब्बी
> पेंसिल या ग्रेफाइट लीड
> पेपर नाइफ या कटर
> सेल बैटरी
> 3 क्रोकोडाइल क्लिप्स
> एक 3.5 जैक इयरफोन
> पेंसिल या ग्रेफाइट लीड
> पेपर नाइफ या कटर
> सेल बैटरी
> 3 क्रोकोडाइल क्लिप्स
> एक 3.5 जैक इयरफोन
कैसे बनाएं मैचबॉक्स माइक्रोफोन :
मैचबॉक्स माइक्रोफोन बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली माचिस लें। इसके
ड्रॉअर (जिसमें तीलियां रखी जाती हैं) वाले हिस्से में दोनों तरफ दो-दो छेद
कर लें। चारों छेद एक-दूसरे के सामने की तरफ ही होना चाहिए। इसके बाद,
पेंसिल को किसी चाकू या पेपर नाइफ की मदद से सावधानी से काटें। इसे काटते
वक्त इस बात का ध्यान रहे कि उसके अंदर मौजूद ग्रेफाइट लीड टूटे नहीं। अब
ग्रेफाइट को बराबर के तीन हिस्से में तोड़ लें। इसमें से दो लीड को नाइफ की
मदद से आगे की तरफ नुकीला करें और पीछे के हिस्से पर धीरे-धीरे रगड़कर
गोलाई को खत्म कर दें। यानी उसे चौकोर डिजाइन दें। जब दोनों लीड तैयार हो
जाएं तो उसे माचिस के एक छेद से दूसरे छेद डाल लें। ध्यान रहे की लीड के
नुकीले हिस्से एक तरफ होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment