Monday, 23 November 2015

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट अवॉर्ड्स में रबादा बने 'न्यूकमर ऑफ द इयर'

टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया की परेशानी का सबब बने उदीयमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर कागिसो रबाडा को सालाना खेल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नया खिलाड़ी चुना गया.तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भारत दौरे पर अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी. उसने पिछले साल सिर्फ 19 बरस की उम्र में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और मीरपुर मैच में 16 रन देकर छह विकेट लिए जो दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी क्रिकेटर का पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह पदार्पण मैच में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा, ‘यह देखकर अच्छा लगा कि विकास (अश्वेत खिलाड़ी के विकास) पर बल दिए जाने से ऐसी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं. कागिसो रबाडा असाधारण प्रतिभा का धनी है और महान खिलाड़ी बनेगा.’ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रुश्दी मेगियेट को पहला स्टीव टीश्वेटे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.

No comments:

Post a Comment