बीजिंग। चीन ने एक
दूरसंवेदी उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। जो भू सर्वेक्षण के
प्रयोगों, फसल पैदावारों और आपदा राहत पर केंद्रित होगा। याओगन-29 नामक इस
उपग्रह को कल चीन के उत्तरी शांक्शी प्रांत में ताइयुआन से लॉन्ग मार्च-4सी
रॉकेट के द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
लॉन्ग मार्च रॉकेट परिवार के लिए यह 219वां अभियान है। चीन ने 2006 में ‘याओगन’ श्रेणी का प्रथम उपग्रह ‘याओगन-1’ प्रक्षेपित किया था। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, उपग्रह का उपयोग प्रयोगों, भू सर्वेक्षण, फसल पैदावार के आकलन और आपदा राहत के वास्ते किया जाएगा।
पश्चिमी विशेषज्ञों का मानना है कि
उपग्रहों की श्रृंखला सैन्य प्रकृति की है जिसमें इलेक्ट्रोनिक इंटेलिजेंस,
इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और सिंथेटिक अपरचर रेडार सेंसिंग उपकरण का उपयोग किया
है।
याओगन-28 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण के कुछ सप्ताह बाद चीन ने यह नया प्रक्षेपण किया है।
याओगन-28 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण के कुछ सप्ताह बाद चीन ने यह नया प्रक्षेपण किया है।
a
No comments:
Post a Comment