नई दिल्ली. जेम्स
बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म ‘स्पेक्टर’ में किसिंग सीन की लंबाई कम करके
आलोचना का शिकार बन रहे सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने कहा है कि अगर
उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। एक न्यूज चैनल
के मुताबिक, निहला
नी ने कहा कि ‘स्पेक्टर’ में किसिंग सीन की लेंथ कम करने
का फैसला सही था। उन्होंने कहा, “अगर मैंने कुछ भी गलत किया है तो मैं
इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।” बता दें कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी
सेंसर बोर्ड और निहलानी का मजाक उड़ा था
निहलानी बोले- पिछली फिल्म में तो नहीं था किसिंग सीन
इस्तीफे की पेशकश से पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में
निहलानी ने किसिंग सीन की लंबाई करने के फैसले को सही बताया था। निहलानी ने
कहा, “जेम्स बॉन्ड की पिछली फिल्म 'स्काईफॉल' में एक भी किसिंग सीन नहीं
था। उस वक्त लोगों ने शिकायत क्यों नहीं की थी। तब किसी के दिमाग में
संस्कारी जेम्स बॉन्ड जैसी बात नहीं आई। हमने किसिंग सीन की लंबाई सिर्फ 20
सेकंड कम की है।”
'आप चाहते हो सबकुछ फ्री हो'
निहलानी से जब यह पूछा गया कि इंटरनेट के दौर में जहां एक क्लिक पर
हार्ड पॉर्न एवेलेबल है तो सेंसर बोर्ड को ज्यादा लिबरल होना चाहिए? इस
निहलानी ने जवाब दिया कि कोई लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए। निहलानी ने कहा कि
ट्विटर का यूज करने वाले कुछ हजार लोग नहीं जानते कि भारत क्या है? यहां
लोग गंगाजल माथे पर लगाते हैं। आप चाहते हो कि ऐसे देश में सब फ्री हो।
भारत में कितने सीन काटे गए?
> भारतीय सेंसर बोर्ड ने चार कट के साथ इस फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है।
> चार कट में दो सीन छोटे किए गए हैं। दो डायलॉग को पूरी तरह से हटाने के लिए कहा गया है।
> फिल्म में गालियों वाले शब्दों को भी हटा दिया गया है।
> फिल्म के एक्टर डेनियल क्रेग और उनके को-स्टार के बीच दोनों 'किसिंग सीन' को 50% तक काट दिया गया है।
> बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड को किसिंग सीन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसकी लंबाई पर एतराज था।

No comments:
Post a Comment