Monday, 23 November 2015

मेंडेट काम करने के लिए मिला, भोग लगाने के लिए नहीं

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते तेजस्वी यादव।बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को रोड कन्स्ट्रक्शन मिनिस्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, “लोगों ने काम करने के लिए मेंडेट दिया है, भोग लगाने के लिए नहीं। हमारी सरकार काम करेगी और जनता का भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा।” यादव ने कहा कि वो बिहार के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
और क्या कहा तेजस्वी ने
> बिहार के विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की जरूरत है।
< गांव-गांव तक सड़कें बनाई जाएंगी। रोड कनेक्टिविटी से ही गांव का विकास होगा। खराब सड़कें रिपेयर कराई जाएंगी।
> सरकारी बंगलों का अलॉटमेंट नियमों के मुताबिक ही होगा।
>10-15 दिनों में सारे मामले ट्रैक पर आ जाएंगे।
बंगलों के अलॉटमेंट का सवाल इसलिए उठा
बिहार में नई सरकार आते ही सरकारी बंगलों पर कब्जे का सिलसिला शुरू हो गया है। यह सिलसिला विधायकों की ओर से शुरू हुआ है। कई ने तो अलॉटमेंट से पहले ही बंगले पर अपने नेम प्लेट लगा दिए हैं। आरजेडी और जदयू के कई विधायक ये काम कर रहे हैं।
अफसरों के साथ मीटिंग
तेजस्वी सोमवार सुबह 10 बजे सचिवालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद वो कुछ देर के लिए वह मीडिया से मिले। तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल वो अपनी मिनिस्ट्री के कामकाज को समझ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment