Sunday, 29 November 2015

तुर्की लौटाएगा रूसी विमान के पायलट का शव

रूसी विमान का पायलट
dailynewsupdate1
तुर्की ने कहा है कि पिछले मंगलवार को गिराए गए रूसी विमान के दूसरे पायलट का शव बरामद कर लिया गया है. तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने कहा कि पायलट लेफ्टेनेंट कर्नल ओलेग पेश्कोफ़ का शव रूस को जल्द लौटा दिया जाएगा.
तुर्की के लड़ाकू विमानों ने रूस के विमान को सीरियाई सीमा के पास गिराया था. रूसी विमान के दो पायलट पैराशूट के सहारे विमान से कूद पड़े थे. एक पायलट को विशेष सुरक्षा ऑपरेशन में बचा लिया गया था, पर दूसरे पायलट लेफ्टेनेंट कर्नल ओलेग पेश्कोफ़ की कथित तौर पर सीरियाई विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी. इस हादसे के बाद तुर्की और रूस के बीच खासा तनाव बना हुआ है. रूस ने तुर्की पर कई प्रतिबंध भी लगा दिए हैं जिनमें तुर्की से सभी आयातों पर पाबंदी, रूस में तुर्क कंपनियों के काम करने पर प्रतिबंध और रूसी कंपनी में तुर्क लोगों के काम पर रोक शामिल हैं. तुर्की का दावा है कि रूसी विमान ने उसकी वायुसीमा का उल्लंघन किया था जिससे रूस लगातार इंकार करता रहा है.

No comments:

Post a Comment