Monday, 30 November 2015

दीपिका और रणबीर की ‘तमाशा’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में कमाए 24.04 करोड़

tamasha movie poster
dailynewsupdate1
नई दिल्ली: इस हफ्ते बॉक्स आॅफिस पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा रिलीज हुई है। शूटिंग के समय से लेकर रिलीज तक इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर खूब तमाशा हुआ है। इस फिल्म की कमाई भी खूब तमाशा कर रही है। बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कमाई ने उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। तमाशा ने पहले दिन महज 10.87 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, लेकिन फिल्म की कमाई ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी है। तमाशा ने शनिवार को 13.17 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म समीक्षक और बाजार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन के दूसरे दिन मुकाबले 21% ज्यादा कमाई की है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म रविवार को और भी अच्छा बिजनेस करेगी।
यहां यह भी बता दें कि रणबीर कपूर की पिछली फिल्म बॉम्बे वेलवेट जो कि फ्लॉप हो गई थी ने पहले दिन 5 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा रॉय ने पहले दिन 10.40 करोड़ रुपए की
कमाई की थी।

No comments:

Post a Comment