Tuesday, 24 November 2015

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी ने की शादी

मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक 'मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी(दिशा वकानी) ने की शादी. दया भाभी ने गुजरात के व्यापारी मयूर से आज ही शादी की. शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया. खबर है कि ससुराल वालों के कहने पर शादी को गुपचुप तरीके से की गयी.
शादी के इस खास मौके पर बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया था. जिसमें उनके और ससुराल पक्ष के रिश्तेदार और नजदीकी दोस्त शामिल थे. खबरों के मुताबिक शादी समारोह में तारक मेहता की टीम को भी नहीं बुलाया गया था. 26 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन में सभी मित्र और रिश्तेदार शामिल होगें.
हालांकि दिशा वकानी को तारक मेहता से असल पहचान मिली है. लेकिन इसके अलावा वह कई फिल्मों जैसे- आग(1999), देवदास (2002), मंगल पांडे : द राइजिंग (2005), सी कंपनी (2008) और जोधा अकबर (2008) जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

No comments:

Post a Comment