
मुंबई: 25 से 29 नंवबर तक होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए रविवार
को टीम इंडिया नागपुर पहुंची। नागपुर आने के पहले टेस्ट टीम कैप्टन विराट
कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बता
दें कि दोनों गोवा से छुट्टियां मना कर लौटे थे। मीडिया के कैमरों को देखते ही कोहली ने बैग से अपना चेहरा छिपा लिया, तो
वहीं अनुष्का मुस्कुराती हुआ नजर आई। लेकिन बाद में खुद सामने आकर फोटोज
खिंचवाई।
बता दें कि टीम इंडिया के प्लेयर्स अलग-अलग शहरों से नागपुर पहुंच चुके
हैं। इससे पहले टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री भी आए। भारतीय टीम
मंगलवार को दोपहर बाद जामठा स्टेडियम पर प्रैक्टिस सेशन में भाग लेगी ।
No comments:
Post a Comment