Monday, 23 November 2015

जूनियर हॉकी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

हॉकी इंडिया (एचआई) ने पाकिस्तान को हराकर आठवां जूनियर पुरूष एशिया हॉकी कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों एवं कोचों को नकद पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की।
         
चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और मुख्य कोच को एक-एक लाख रुपए तथा अन्य कोच एवं टीम के स्टाफ सदस्यों को 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा भारत की जीत के हीरो और
Image Loading
टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले हरमनप्रीत सिंह और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर विकास दहिया को अलग से एक-एक लाख रुपए की नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
        
रविवार को भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक तरफा अंदाज में 6-2 से रौंद कर तीसरी बार जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

टूर्नामेंट में सबसे अधिक 15 गोल करने वाले हरमनप्रीत सिंह को टूर्नामेंट का 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया जबकि विकास दहिया को 'सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
        
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा,'यह समय हम सब के लिए गौरवपूर्ण समय है। इस कड़ी मेहनत के लिए मैं खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ सदस्यों को बधाई देता हूं। एशिया कप जीतना खेल के प्रति खिलाड़ियों की क्षमता और साहस को दिखाता है। इस जीत से टीम में विश्वास बढ़ेगा। मैं खिलाड़ियों के सफल भविष्य की कामना करता हूं।'

No comments:

Post a Comment