Tuesday, 24 November 2015

मर्सिडीज बेंज ने 2.4 करोड़ रुपये में लांच की "AMG GT S"

मर्सेडीज,पोर्शा,जैगवार,Mercedes, Porscha, Jagwar, Automobile News, Business news, Latest News, Hindi Newsनई दिल्ली। देश की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने मंगलवार को भारत में परफार्मेंस कार खंड में एएमजी जीटी एस माडल पेश किया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 2.4 करोड़ रुपये है। इस कार में 4 लीटर का बाई टर्बो इंजन लगा है। यह इस साल देश में कंपनी की 14वीं पेशकश है। कंपनी ने 2015 में भारत में 15 नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी रोलैंड फॉल्गर ने कहा कि एएमजी जीटी एस को भारत में उतारना हमारे द्वारा शीर्ष उत्पादों को भारत में पेश करने का उदाहरण है। हम भारत में अपने वैश्विक पोर्टफोलियो का सबसे प्रतिष्ठित उत्पाद कर रहे हैं। मर्सिडीज बेंज फिलहाल देश में 10 एएमजी उत्पादों की बिक्री कर रही है।

No comments:

Post a Comment