Tuesday, 24 November 2015

डे-नाइट टेस्ट और गुलाबी गेंद को लेकर विराट कोहली ने कहीं ये बात

virat007नागपुर। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का एडिलेड में खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिन-रात के कराने के प्रयोग का भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वागत किया हैं। कोहली ने पत्रकारों से कहा, मैंने सुना है कि कुछ खिलाड़ी गुलाबी गेंद से खेलने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
उन्हें सिर्फ यही चिंता है कि रात के समय गेंद को पकडऩा मुश्किल होगा। दिन में यह ठीक है और रात में भी ठीक ही होगा, लेकिन जब फ्लडलाइट चालू नहीं होगी और सूर्यास्त हो रहा होगा, तब उन्हें लगता है कि मुश्किल होगी। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने कहा, यह ऐतिहासिक टेस्ट होगा।
टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की दिशा में यह बड़ा कदम है। उम्मीद है कि यह कामयाब होगा। मुझे उम्मीद है कि यह भी एक विकल्प हो सकेगा। उम्मीद है कि इससे खेल बेहतर होगा। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि दोनों टीमें इस तरह का आधिकारिक टेस्ट खेलने पर राजी हो गईं। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को श्रेय जाता है।

No comments:

Post a Comment