Friday, 27 November 2015

कम समय में मोटापा करना चाहते हैं दूर तो एक्सरसाइज के साथ लें प्रॉपर डाइट

तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।फिट रहना हर किसी की फर्स्ट चॉइस है। लेकिन बदलती लाइफ स्टाइल में ढेर सारी मेहनत के बाद भी लोग मोटे होने की वजह से टेंशन में आ रहे हैं। मोटापा यानी ओबेसिटी ना सिर्फ लुक से जुड़ा मामला है, बल्कि इसकी वजह से ढेर सारी बीमारियां भी हो सकती है। डाइट कंट्रोल, जिमिंग के बाद भी मोटापा बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वर्ल्ड एंटी ओबेसिटी डे पर डाइटिशियन की मदद से हम आपको बता रहे हैं कि कैसे लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर मोटापे से बचा जा सकता है।
क्यों बढ़ रहा है मोटापा
1. सोने, जागने और खाने की गलत टाइमिंग।
2. फ्रेश गर्म खाने की बजाए, पैक फूड खाना और बार-बार गर्म करके पहले का बना खाना।
3. मेंटल स्ट्रेस ज्यादा लेना।
4. फिजिकल एक्टिविटी का कम होना।
5. बैड फूड हैबिट, खाने में जंक फूड का ज्यादा होना।

No comments:

Post a Comment