पॉप स्टार जस्टिन बीबर का कहना है कि उन्होंने
अपने म्यूजिक करियर से उस समय लगभग मुंह ही मोड़ लिया था, जब लोग उनके उग्र
व्यवहार के कारण उन्हें एक रीयलिटी टीवी स्टार की तरह देखने लग गए थे।
फीमेल फस्र्ट की खबर के अनुसार, ‘व्हाट डू यू मीन?’ जैसा हिट गाना देने
वाले 21 वर्षीय बीबर ने कहा कि पिछले तीन साल में एक एेसा समय आया, जब वह
नियंत्रण से बिल्कुल बाहर जा रहे थे।
बीबर ने कहा, ‘‘एक मिनट के लिए मेरे दिमाग में यह भी आया कि मैं सबकुछ
छोड़ देना चाहता हूं। लेकिन मैं जानता था कि यह इस सबसे निकलने का सबसे
आसान तरीका है। मैं जानता हूं मैं इसी के लिए हूं।’’ ‘‘मैं जानता हूं कि
मुझे इस स्थिति तक लाने के पीछे ईश्वर का एक बड़ा उद्देश्य है। अब यह मुझ
पर है कि मैं इसे समझूं और इसका समान करूं। इस बिजनेस में बने रहने के लिए
ईमानदारी चाहिए।’’ शोहरत बढऩे के बाद से बीबर कानून के साथ कई बार उलझ चुके हैं। बीबर का मानना है कि उनके उग्र व्यवहार के कारण लोगों का नजरिया उनके प्रति सीमित हो गया है और वे लोग उन्हें अब एक संगीतकार के रूप में नहीं देख पाते बल्कि एक रीयलिटी टीवी स्टार के रूप में देखते हैं।
No comments:
Post a Comment