Wednesday, 4 November 2015

दिल को छू जाएगी इस बाप बेटे की कहानी

माता-पिता और बच्चों का रिश्ता ही एेसा होता है कि अगर माता-पिता दोनों मे से कोई एक भी तकलीफ में हो तो बच्चे परेशान हो जाते है और अगर बच्चे तकलीफ में हो तो माता-पिता उनकी तकलीफ को दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है । एेसा ही कुछ चीन में रहने वाले ओउ टांग्मिंग (37) के साथ हुआ जो दक्षिण पश्चिमी चीन के गिझोऊ प्रांत के वांग्पू गांव में रहता है और मजदूरी का काम करता था लेकिन 2013 में एक बिल्डिंग से गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई और उसकी कमर के नीचे वाले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया तब से वह पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण बेड पर है ।

जब जिस वक्त उसे अपने जीवनसाथी की सबसे ज्यादा जरुरत थी तब उसकी पत्नी ने भी उसका साथ छोड़ दिया और अपने बच्चों एक 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को भी उसके पास छोड़ कर चली गई। अब उसका 7 साल का बेटा यंग्लिन उसकी केयर कर रहा है और अपने पिता को खाना खिलाने से लेकर उसके सारे काम करता है । उसका बेटा स्कूल भी पढ़ने जाता है और स्कूल से आने के बाद सड़कों की सफाई करता है जिससे उनके घर का गुजारा चल सके और अपाहिज लोगों को हर महीने मिलने वाले 300 रेन्मेन्बी के भत्ते में ही गुजारा करते है।

पिता ने बताया कि वह खुद यह सोचकर आत्महत्या करने की कगार पर था कि वह अपने बेटे पर कितना बोझ बन रहा हूं। इससे बेहतर मैं उसे अकेला छोड़ जाऊं। लेकिन मैं निश्चित हो गया कि मैं अपने बेटे को अनाथ नहीं छोड़ सकता। यंग्लिन ने बताया कि उसे किसी और बात के अलावा बस इतनी उम्मीद है कि जल्दी ही वह बड़ा होगा और अपने पिता के इलाज के लिए पैसे कमाएगा। उसने कहा, ''मैं अपने पिता के बिना नहीं रह सकता।''

No comments:

Post a Comment