Wednesday, 4 November 2015

इस सुपरमॉडल्स को बालीवुड के कीड़ी ने काटा

पूर्व मिस इंडिया और बाद में बॉलीवुड का रुख करने वाली नेहा धूपिया को लगता है कि देश के फैशन पटल से सुपरमॉडल्स का दौर खत्म हो रहा है क्योंकि ज्यादातर मॉडल्स को फिल्मी पर्दे की चकाचौंध अपनी ओर खींच लेती हैं। हालांकि साथ ही नेहा का मानना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 
हालांकि मधु सप्रे, शीतल मल्लार, मेहर जेसिया रामपाल जैसी कई सुपरमॉडलों ने रैंप को ही चुनकर बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी।अब अपने मॉडलिंग करियर में थोड़ा समय देने के बाद ही कई मॉडल बॉलीवुड का रुख कर लेती हैं। इसी चलन को देखते हुए नेहा ने कहा, ‘‘देश में सुपरमॉडल का दौर कब का खत्म हो गया है क्योंकि कई सुपरमॉडलों को बॉलीवुड के कीड़े ने काट लिया है।’’
नेहा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘बॉलीवुड केवल ज्यादा समय तक चलने वाला एक फायदेमंद व्यवसाय है। अगर आप इन सभी लड़कियों को देखें, दीपिका, नरगिस या लीजा से पूछें सभी फिल्मों में इसलिए आना चाहती हैं क्योंकि मॉडलिंग के करियर में सुरपमॉडल बनने के बाद तरक्की की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है।’

No comments:

Post a Comment