लहूलुहान छात्रा ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। परिजन
उसे लेकर हर्रैया
थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की देखरेख में जिला महिला अस्पताल
मे भर्ती कराया। मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीडि़त किशोरी की मां ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी दवा लेने के लिए पास के चौराहे पर गई थी। दिन के डेढ़ बजे दवा लेकर लौटते समय सुनील चौधरी उसे सूनसान जगह पर रोका। वह उसके विद्यालय में शिक्षक है।
सुनील चौधरी बेटी को पास स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया। बेटी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसके साथ दुराचार किया। बेटी फटे कपड़ों के साथ खून से लथपथ घर पहुंची। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने मां की तहरीर पर सुनील चौधरी के खिलाफ धारा 376 भादवि व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया रवीन्द्र सिंह ने आरोपी के गांव में दबिश दी और खोजबीन शुरू कर दी। पीडि़ता को महिला सिपाही के साथ स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया। रक्तस्राव के चलते उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ विद्यालय के प्रबंधक और आरोपी के चाचा ने बताया कि वह उनके विद्यालय में शिक्षक के तौर पर कार्य नहीं करता है।

No comments:
Post a Comment