Wednesday, 4 November 2015

खेत में खुदाई के दौरान निकली पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति!

Image Loading
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है हैरान कर देने वाला मामला। जिले के नयागांव में एक खेत में खुदाई के दौरान पीली धातु की पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति निकली। मूर्ति निकलने पर वहां दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

कुछ लोगों ने मूर्ति के सोने की होने की अफवाह फैला दी। सूचना पर पहुंचे हलका दरोगा को खेत मालिक ने मूर्ति सौंप दी। थाने में सुनार को बुलवाकर जांच में मूर्ति सोने की होने की पुष्टि नहीं हुई।

थाना कोतवाली शहर के नयागांव निवासी संजय कुमार के अनुसार शनिवार को वह बरसीम बोने के लिए खेत की खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान फावड़ा किसी धातु से टकरा

ने की आवाज पर खोदकर देखा तो पंचमुखी हनुमानजी की करीब 8-10 किलो वजनी पीली धातु की मूर्ति जमीन से निकली। मूर्ति निकलने की खबर पर गांव के लोगों का वहां दर्शनों के लिए तांता लग गया।

शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति निकलने को लोगों ने बहुत अच्छा बताया और गांव के मंदिर में स्थापित करने पर विचार करने लगे। उधर सूचना पर हलका दरोगा रामसिंह मौके पर पहुंच गए। खेत मालिक संजय कुमार ने मूर्ति उनके सुपुर्द कर दी।

शहर कोतवाल अजय कुमार गौतम के अनुसार सुनार को बुलाकर जांच कराई गई तो मूर्ति सोने की नहीं बल्कि पीतल जैसी धातु की है। खुदाई में मिली मूर्ति जमीन से बामुश्किल एक फीट नीचे मिली। मूर्ति प्राचीन भी नहीं लग रही। हो सकता है कि यह मूर्ति सोने की समझकर चोरी की गई हो।

No comments:

Post a Comment