सोहगीबरवा बरवा वन्य जीव प्रभाग से सटे केवलापुर खुर्द गांव के राजेश की
हत्या उसकी मां ने ही की थी। 48 घंटे तक गुमराह करने के बाद आखिरकार उसने
अपना गुनाह कबूल लिया। बोली, 'हां! मैंने ही अपने बेटे का कत्ल किया। तंग आ
गयी थी उसके हरकतों से। मुझे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं।'
चौक थानाक्षेत्र का केवलापुर खुर्द नवमी/दशमी की रात दुर्गापूजा की जश्न
में डूबा था। वहीं दुर्गावती अपने जिगर के टुकड़े को कुल्हाड़ी से काट रही
थी। काम से थके हारे बेटे
का महज इतना ही कसूर था कि वह मां के कहने पर
भोजन करने के बजाय गांव में ब्याही अपने बहन के घर चला गया। राजेश की
नाफरमानी देख मां दुर्गावती उसके पीछे-पीछे बेटी के घर चली गयी। उस समय
उसने शराब भी पी रखी थी। वहां भी दोनों में कहासुनी हुई। घर लौटने के बाद
तकरार बढ़ गया। इसी दौरान घर में रखी कुल्हाड़ी से राजेश के पीठ पर
ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी डीएन द्विवेदी, सीओ रचना मिश्रा व एसओ शिवबचन सिंह यादव को दुर्गावती गुमराह करती रही। हालात मां दुर्गावती की ओर इशारा कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वारदात की चश्मदीद राजेश की बहन पूजा को शनिवार रात पुलिस ने उसकी मां के सामने पेश किया तो वह टूट गई। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
थानाध्यक्ष शिवबचन सिंह यादव का कहना है कि राजेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गयी है। हत्या उसकी मां दुर्गावती ने ही की थी। सोमवार को आरोपी महिला को जेल भेजा जाएगा।

No comments:
Post a Comment