Monday, 2 November 2015

युवराज ने 'बहन' रितिका संग ली सेल्फी

रितिका से राखी बंधवाते युवराज सिंह। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ओपनर बैट्समैन रोहित शर्मा का सोशल साइट टि्टर पर मजाक उड़ाया है। सबसे खास बात यह है कि जिस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने फनी कमेंट किया, उसमें रोहित और उनकी होने वाली वाइफ रितिका सजदेह भी हैं। युवी ने लिखा, " बता दें कि रोहित शर्मा मंगेतर रितिका के साथ हरभजन सिंह और बॉलीवुड स्टार गीता बसरा की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए रविवार को दिल्ली में थे। युवी ने वहीं अपनी मुंहबोली बहन रितिका और साथी क्रिकेटर रोहित के साथ सेल्फी ली।
 
13 को करेंगे शादी: रोहित 13 दिसंबर को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह से शादी करेंगे। रोहित के एक करीबी ने शादी की खबर की पुष्टि की है। रोहित फिलहाल साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच चल रही सीरीज में बिजी हैं। टेस्ट सीरीज 7 दिसंबर को खत्म होगी। उसके बाद टीम इंडिया जनवरी में ऑस्ट्रेलिया टूर (5 वनडे और 3 टी-20 मैच) पर जाएगी। ऐसे में, रोहित के पास करीब एक महीने का वक्त होगा। रोहित की शादी बांद्रा (मुंबई) के एक फाइव स्टार होटल में होगी।

No comments:

Post a Comment