पद्मिनी और प्रदीप की प्रेम कहानी किसी फ़िल्मी लव स्टोरी से कम नहीं
है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' (1986) के सेट पर शुरू हुई
थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रबर्ती उनके को-स्टार थे। डायरेक्टर विजय सदनाह
की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप
के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसका कारण ये था कि दोनों
अलग-अलग कम्युनिटी से बिलॉन्ग करते थे। दोनों ने पद्मिनी के परिवार को
मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। आखिर एक
दिन पद्मिनी प्रदीप के साथ भाग गईं और 14 अगस्त 1986 को दोनों ने शादी कर
ली। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम प्रियांक है।
Monday, 2 November 2015
50 साल की हुईं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment